माकपा और एआईएडीएमके ने मिलाए हाथ

चेन्नई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने मई महीने में होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है।

माकपा की राज्य इकाई ने इस सम्बंध में एक प्रस्ताव पारित कर सीटों के बंटवारे पर चर्चा के लिए राज्य सचिव जी. रामकृष्णन, टी. के. रंगराजन और के. बालाकृष्णन की एक तीन सदस्यीय समिति गठित की है।

प्रस्ताव में कहा गया है कि तमिलनाडु की जनता को बचाने के लिए द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) और कांग्रेस गठबंधन को सत्ता से दूर रखना जरूरी है।

माकपा महासचिव प्रकाश करात ने एआईएडीएमके की महासचिव जयललिता से लगभग 45 मिनट चर्चा की।

बाद में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए करात ने कहा कि उन्होंने अगले महीने नई दिल्ली में महंगाई के खिलाफ आयोजित विरोध रैली में हिस्सा लेने के लिए जयललिता को आमंत्रित किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+