कराची में विस्फोट, 2 की मौत
कराची, 25 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कराची शहर में मंगलवार की शाम एक पुलिस वैन में हुए आत्मघाती विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और पांच से अधिक लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक शहर के मालिर क्षेत्र में पुलिस मोबाइल वैन में विस्फोट होने के बाद उसमें आग लग गई।
समाचार चैनल जियो न्यूज के मुताबिक यह विस्फोट कला बोर्ड क्षेत्र में एक निजी वाहन में हुआ।
यह विस्फोट इतना भारी था कि आसपास की इमारतों के कांच टूट गए।
कराची के पुलिस अधिकारी फैयाज लेघारी ने कहा कि विस्फोटक एक मोटरसाइकिल में बांधे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications