मप्र में ठंड से राहत, चटख धूप खिली (लीड-1)
मैासम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव का दौर चल रहा हैं। प्रदेश में सबसे ठंडा दमोह रहा जहां न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा चार प्रमुख शहरों में ग्वालियर को छोड़कर जबलपुर, भोपाल व इंदौर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। इसकी वजह हवाओं के रुख में आ रहे बदलाव को माना जा रहा है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेश के मौसम में ज्यादा बदलाव आने की संभावना कम हैं। आने वाले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहेगा।
सुाबह जहां धूप राहत देने वाली होती है, वही कुछ देर में चुभने लगती है। वहीं शाम को ठंड का अहसास होने लगता है और रातें अभी भी ठंडी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications