भाजपा विधायकों को श्रीनगर हवाई अड्डे पर रोका गया

श्रीनगर हवाई अड्डे पर दोपहर बाद विमान उतरते ही जम्मू एवं कश्मीर से भाजपा के तीन विधायकों जुगल किशोर, गारू राम और शाम चौधरी के साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन खजुरिया को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने कहा कि भाजपा के चार नेताओं को शहर में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी गई। पुलिस मंगलवार सुबह से ही भाजपा की एकता यात्रा के मद्देनजर विमान से आने वाले लोगों पर नजर बनाए हुई थी।

श्रीनगर के लाल चौक पर भाजपा और अलगाववादियों की घोषणाओं के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

इस बीच जम्मू एंड कश्मीर लिवरेशन फ्रंट के अध्यक्ष यासीन मलिक गिरफ्तारी से बचने के लिए भूमिगत हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि भाजपा की एकता यात्रा का नेतृत्व करने वाले भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की योजना बुधवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्र ध्वज फहराने की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+