मालेगांव में माफियाओं ने अधिकारी को जिंदा जलाया (लीड-1)

अतिरिक्त जिलाधिकारी यशवंत सोनवणे अपने सचिव और चालक के साथ मालेगांव के बाहरी इलाकों में स्थित एक गोदाम पर छापा मारने गए थे। उन्हें संभवत: सूचना मिली थी कि पेट्रोल, मिट्टी तेल माफिया और मिलावटखोर यहां से अपना धंधा चला रहे हैं।

जिलाधिकारी पी. वेलरासू के मुताबिक सोनवणे ने जब ठिकाने पर छापा मारा तो उसी समय पेट्रोल माफिया के गिरोह ने उन पर हमला किया। गिरोह ने उनके ऊपर पेट्रोल और मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। इसके बाद वे वहां से भाग गए।

वेलरासू ने कहा, "सोनवणे के सचिव और चालक ने गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए उनका पीछा किया लेकिन वे भागने में सफल हो गए।"

कुछ ही मिनटों में सोनवणे (44) की जलकर मौत हो गई। इसके बाद घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंचे।

नासिक के पुलिस अधीक्षक उद्धव कांबले ने बताया कि अपराधियों को दबोचने के लिए तलाशी शुरू करने के साथ ही मालेगांव और पूरे जिले की सीमा सील कर दी गई है।

इस बीच पर्यटन राज्य मंत्री छगन भुजबल ने पत्रकारों से कहा कि इस जघन्य अपराध के लिए जिम्मेदार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सोनवणे के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+