आचार्य लोकेश मुनि को राष्ट्रीय एकता सम्मान
सरकार ने मंगलवार को कहा, "वर्ष 2010 के लिए राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सद्भाव सम्मान दिल्ली के मुनि को दिया जाएगा।"
इस पुरस्कार के लिए मुनि के नाम का चयन उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल ने किया है।
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय एकता और साम्प्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने में व्यक्तिगत लोगों और संस्थानों द्वारा किए गए प्रयासों की मान्यता के तौर पर इस सम्मान की शुरुआत वर्ष 1996 में की गई।
उल्लेखनीय है कि निर्णायक मंडल ने वर्ष 2010 के इस पुरस्कार के लिए किसी संस्था को उपयुक्त नहीं पाया।
इस सम्मान के तहत व्यक्ति को एक प्रशस्ति पत्र और दो लाख रुपये प्रदान किए जाते हैं।
मुनि (49) एक लेखक, प्रवचनकर्ता और सामाजिक कायकर्ता हैं। मुनि दिल्ली स्थित एक स्वैच्छिक संगठन 'अहिंसा विश्व भारती' के मुख्य पदाधिकारी हैं।
इस संगठन का उद्देश्य अहिंसा, शांति, और साम्प्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देना है। इसके अलावा संगठन कन्या भ्रूण हत्या और नशीले पदार्थो की लत के खिलाफ काम करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications