संसद की गरिमा बनाए रखें : राष्ट्रपति
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को दिए अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, "हमारी सबसे शानदार उपलब्धियों में से एक, लोकतंत्र के प्रति हमारी दृढ निष्ठा रही है।"
उन्होंने कहा, "यदि संसद सुचारु रूप से नहीं चलती है तो लोगों का लोकतांत्रिक संस्थाओं पर से विश्वास डिगने लगेगा।"
राष्ट्रपति ने कहा कि संसद की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने की जिम्मेदारी सरकार और विपक्ष दोनों की बनती है। उन्होंने कहा, "संसद के सभी सदस्यों को संसद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले की जांच एक संयुक्त ससंदीय समिति (जेपीसी) से कराने की मांग को लेकर विपक्ष द्वारा किए गए प्रदर्शनों से संसद के शीतकालीन सत्र में कोई कामकाज नहीं हो सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications