काले धन पर सरकार का पीछा नहीं छोड़ेगी भाजपा
भाजपा के महासचिव रवि शंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि देश के नागरिकों को आशा है कि जिन लोगों पर आपराधिक और कर चोरी का मामला चलाया जा रहा है उनके नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।
प्रसाद केंद्रीय वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी के बयान के बाद बोल रहे थे, जिसमें मुखर्जी ने कहा था कि दूसरे देशों के साथ किए गए समझौतों के कारण वे विदेशी संस्थाओं द्वारा दिए गए लोगों के नामों की सूची को सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं।
प्रसाद ने कहा कि वे देश के लोगों को बताना चाहते हैं कि वे विदेश में जमा काले धन के मामले में पीछा नहीं छोड़ेंगे। वे इसे संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि या तो सरकार के अंदर इच्छा शक्ति का अभाव है या फिर वह काले धन जमा करने वालों का नाम सार्वजनिक नहीं करने के लिए किसी दबाव में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications