उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को बधाई दी

उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमें अपने गणतंत्र के बुनियादी सिद्घांतों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के प्रति हमारी प्रतिबद्घता पर ²ढ़ रहना और भविष्य की चुनौतियों का मिलकर मुकाबला करना चाहिए।

उपराष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, "मैं अपने नागरिकों को शांति, प्रगति और समृद्घि के लिए हमारे गणतंत्र दिवस की खुशी के मौके पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।"

उन्होंने कहा, "भारत के लोगों ने जब से भारत को गणराज्य के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया है तब से हमने कई सफलताएं हासिल की हैं और कई गौरव के क्षण आए। हालांकि अपने संस्थापकों के विचारों को हकीकत बनाने में देश पूर्णतया सक्षम नहीं हो पाया है। हमारे करोड़ों नागरिक गरीबी, भूख, बीमारी और निरक्षरता से प्रभावित हैं। हमें अपने गणराज्य के बुनियादी सिद्घांतों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्घता पर ²ढ़ रहना चाहिए और भविष्य की चुनौतियों का मिलकर सामना करना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+