जम्मू क्षेत्र के छात्रों ने गृह राज्यमंत्री से मुलाकात की

इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री ने बच्चों को भारत की विविध सांस्कृतिक खूबसूरती को फैलाने और देश की एकता को मजबूत बनाने में मदद करने की सलाह दी। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि भारत सरकार जम्मू एवं कश्मीर के बच्चों की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्घ है, जिस कारण वहां शिक्षा के स्तर में बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने कहा कि लोक सेवा परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले डा. शाह फैसल, जो कि जम्मू कश्मीर राज्य से संबंध रखते हैं और उन जैसे नौजवानों पर हमें गर्व होना चाहिए। ऐसे युवा सभी के लिए आदर्श हो सकते हैं।

ये बच्चे जम्मू एवं कश्मीर के सुदूरवर्ती इलाकों से संबंध रखते हैं और ये दौरा देश के बारे में उनकी ²ष्टि को विस्तृत आयाम देगा। इसके बाद बच्चों ने गृह राज्यमंत्री से अपने अनुभव बांटे। मैट्रो की सवारी, ताजमहल और टेकनपुर में बीएसएफ के अधिकारियों के प्रशिक्षण को देखकर ये बच्चे बेहद उत्साहित थे।

उल्लेखनीय है कि बीएसएफ 1999 से इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करता आया है। सीमा सुरक्षा बल द्वारा प्रायोजित 29 भारत दर्शन दौरों में अब तक जम्मू एवं कश्मीर के 918 बच्चे हिस्सा ले चुके हैं। इस कार्यक्रम के तहत उन्हें चंडीगढ़ अमृतसर, आगरा, ग्वालियर, मथुरा और दिल्ली की सैर कराई गई। इन शहरों में बच्चों ने ऐतिहासिक और सांस्तिक महत्व की जगहों के दर्शन भी किए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+