पद्म सम्मानों की घोषणा, 128 होंगे सम्मानित
पद्म विभूषण के लिए जिन प्रमुख लोगों के नामों का चयन किया गया है उनमें कपिला वात्स्यायन, होमई व्यारवाला, मोंटेक सिंह अहलूवालिया, अजीम प्रेमजी, ब्रजेश मिश्रा, ओट्टाप्लक्कल नीलकंदन वेलु कुरूप और सीताकांत महापात्र प्रमुख हैं।
पद्म भूषण के लिए जिन प्रमुख लोगों का चयन किया गया है उनमें सत्यदेव दुबे, मोहम्मद जहूर खय्याम उर्फ खय्याम, शशि कपूर, कृष्ण खन्ना, वहीदा रहमान, योगेश चंदर देवेश्वर, चंदा कोचर, श्याम सरन और अनलजीत सिंह प्रमुख हैं।
पद्मश्री के लिए चुने गए लोगों में पंडित अजय चक्रवर्ती, डी.डी. पद्मजी, उषा उत्थुप, काजोल, इरफान खान, सुमन सहाय, शीतल महाजन, सुशील कुमार, वी.वी.एस. लक्ष्मण, गगन नारंग, हरभजन सिंह, रियाज पंजाबी, कृष्ण कुमार आदि शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications