भारद्वाज के खिलाफ भाजपा की रैली, वेंकैया हिरासत में
राज्यपाल के इस फैसले के विरोध में भाजपा ने मंगलवार को 'राजभवन चलो' के नाम से रैली निकाली। कथित भ्रष्टाचार के मामले को लेकर मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के खिलाफ भारद्वाज ने आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मंजूरी दी थी।
नायडू ने संवाददाताओं से कहा, "भराद्वाज को बुलाये जाने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।" नायडू को राजभवन से कुछ कदम दूर कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने कहा, "भारद्वाज कांग्रेस के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं और इस तरह की गिरफ्तारी से उनके खिलाफ हमारी लड़ाई नहीं रुकेगी।"
मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने इस मार्च का नेतृत्व किया था। पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications