आग में झुलसकर दादी और पोती की मौत
लालगंज थाना के पुलिस अधिकारी अरूण कुमार ने मंगलवार को बताया कि बसंता जहानाबाद गांव में सुबह करीब चार बजे बालेश्वर सहनी के घर में आग लग गई, जिससे उनका घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
उन्होंने बताया कि इस घटना में घर में सो रही झलिया देवी और उसकी नौ वर्षीया पोती की झुलस जाने के कारण मौत हो गई। कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications