आरुषि हत्याकांड : राजेश तलवार पर हमला, सुनवाई टली (लीड-2)

हमले में राजेश तलवार को गम्भीर चोट लगी और उनके सिर से खून निकलते देखा गया। तलवार पर हुए हमले के बाद सुरक्षाकर्मियों ने उक्त हमलवार को पकड़ लिया। तलवार को ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

मामले में सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट (क्लोजर रिपोर्ट) के खिलाफ अदालत में याचिका दायर कर बाहर निकलते समय तलवार पर हमला किया गया।

ज्ञात हो कि इससे पहले शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान विशेष अदालत ने इस हत्याकांड से जुड़े दस्तावेज आरुषि के पिता राजेश तलवार को न देने का आदेश दिया था। अदालत ने यह आदेश आदेश तलवार को 'संदिग्ध अभियुक्त' बताने के बाद दिया था।

16 मई 2008 को नोएडा के जलवायु विहार अपार्टमेंट में 14 वर्षीया आरुषि का शव बरामद किया गया था। शुरुआत में तलवार दंपति के घरेलू नौकर हेमराज को हत्या का संदिग्ध बताया गया था लेकिन एक दिन बाद ही हेमराज का शव भी छत से बरामद किया गया था।

इस हत्याकांड के बाद राजेश तलवार को गिरफ्तार किया गया था लेकिन उनके खिलाफ सबूत न होने की वजह से उन्हें छोड़ दिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+