'मास्को विस्फोट के लिए अपार्याप्त सुरक्षा व्यवस्था जिम्मेदार'
एनएसी के प्रवक्ता निकोलई सिंतसोव ने मंगलवार को एक समाचार चैनल से कहा, "दोमोदेदोवो हवाईअड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था अपर्याप्त होने की वजह से ही यह हादसा हुआ। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती तो ऐसा कभी नहीं होता।"
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक एक आत्मघाती हमलवार ने सोमवार को हवाईअड्डे पर विस्फोट कर दिया जिसमें कम से कम 35 लोग मारे गए और 180 लोग घायल हुए हैं।
रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक विस्फोट के बाद कम से कम 100 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उप स्वास्थ्य मंत्री मेक्सिम तोपलिन ने कहा, "मास्को के कई अस्पतालों में सैकड़ों लोगों को भर्ती कराया गया है। आंकड़ों के मुताबिक घायलों में 48 की हालत गम्भीर बनी हुई है।"
उल्लेखनीय है कि अभी तक पांच शवों की पहचान की जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications