आरुषि हत्याकांड: राजेश तलवार पर अदालत परिसर में हमला (लीड-1)
राजेश तलवार पर हुए हमले के बाद सुरक्षाकर्मियों ने उक्त हमलवार को पकड़ लिया। हमलावर ने एक तेज धारदार हथियार से हमला किया था।
ज्ञात हो कि इससे पहले शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान विशेष अदालत ने इस हत्याकांड से जुड़े दस्तावेज आरुषि के पिता राजेश तलवार को न देने का आदेश दिया था। अदालत ने यह आदेश आदेश तलवार को 'संदिग्ध अभियुक्त' बताने के बाद दिया था।
16 मई 2008 को नोएडा के जलवायु विहार अपार्टमेंट में 14 वर्षीया आरुषि का शव बरामद किया गया था। शुरुआत में तलवार दंपति के घरेलू नौकर हेमराज को हत्या का संदिग्ध बताया गया था लेकिन एक दिन बाद ही हेमराज का शव भी छत से बरामद किया गया था।
इस हत्याकांड के बाद राजेश तलवार को गिरफ्तार किया गया था लेकिन उनके खिलाफ सबूत न होने की वजह से छोड़ दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications