कश्मीर सरकार के फैसले का सम्मान करे भाजपा : चिदम्बरम
चिदम्बरम ने एक बयान में कहा, "जम्मू एवं कश्मीर सरकार के फैसले का सम्मान होना चाहिए।" उन्होंने कहा है कि जम्मू एवं कश्मीर में शांति भंग करने की किसी भी कार्रवाई को जायज नहीं ठहराया जा सकता।
उन्होंने कहा कि यदि भाजपा के नेता राज्य सरकार के प्रतिबंधों को तोड़ते हैं तो यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा।
गौरतलब है कि भाजपा ने गणतंत्र दिवस पर श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने का ऐलान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications