जम्मू में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद
लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली और अनंत कुमार को सोमवार रात को जम्मू हवाईअड्डे पर ही हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद तनाव फैलने की आशंका को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों और विश्वविद्यालयों को बंद रखने की घोषणा की है।
बाद में तीनों नेताओं को जम्मू एवं कश्मीर राज्य की सीमा के बाहर छोड़ दिया गया। ये तीनों नेता गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने के लिए पहुंचे थे।
राज्य सरकार की इस कार्रवाई के बाद जम्मू में तनाव फैलने की आशंका व्यक्त की गई है। राज्य सरकार पर आरोप लगाया गया है कि वह अलगाववादियों के दबाव में काम कर रही है।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि गणतंत्र दिवस की तैयारियों के मद्देनजर सभी शैक्षणिक संस्थाओं और विश्वविद्यालयों को बुधवार तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications