4 बच्चों के साथ महिला ने आत्महत्या की
घटना जिले के हिरयान थाना क्षेत्र के पुरैना गांव की है, जहां सोमवार रात 37 वर्षीय राम सुतन की पत्नी सुनीता ने अपनी तीन बेटियों और एक बेटे के साथ मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। सभी बच्चों की उम्र 10 वर्ष से कम थी। घटना के समय राम सुतन घर से बाहर गया था।
पुलिस के मुताबिक देर रात जब सुतन घर लौटा तो घर से धुंआ दिखाई देने पर उसने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर देखा तो पांचों की जलकर मौत हो चुकी थी।
हिरयान के कार्यवाहक थाना प्रभारी खुशीराम गौतम ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रथम दृष्टया यह पारिवारिक कलह का मामला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच दिन में किसी बात को लेकर झ्झगड़ा हुआ था। हो सकता है कि पत्नी ने गुस्से में आकर यह कदम उठा लिया हो। जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications