संदिग्ध विस्फोटक मिलने पर पेरिस हवाईअड्डे को खाली कराया गया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पेरिस के बहारी इलाके में स्थित रोजी चार्ल्स डी गाउले हवाई अड्डे के एक टर्मिनल में संदिग्ध विस्फोटक बरामद किया गया। इसके बाद अधिकारियों ने बम निरोधक दस्ते को बुलाकर गहन छानबीन कराई।
एक पुलिसकर्मी ने बताया, "विशेषज्ञों ने किसी तरह की घोषणा नहीं की।" पुलिसकर्मी ने अधिक जानकारी देने से इंकार कर दिया। अपुष्ट खबरों के मुताबिक बम को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया।
फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने सोमवार को कहा था कि फ्रांस आतंकवादियों के निशाने पर है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर आतंकवाद से लड़ने के सरकार के संकल्प को भी दोहराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications