शेयर बाजार में तेजी
मुम्बई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को मजबूती के साथ खुले। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 76.14 अंक और निफ्टी 20.05 अंक बढ़कर खुला।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 76.14 अंक बढ़कर 19,227.42 अंक पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 20.05 अंक बढ़कर 5,763.30 अंक पर खुला।
शुरुआती कारोबार में बीएसई में सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में मजबूती का रुख रहा। धातु, पूंजीगत वस्तुएं और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं सूचकांक में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications