संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने मास्को हवाईअड्डे पर हमले की निंदा की
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता फरहान हक ने पत्रकारों से कहा कि महासचिव इस घटना से चकित हैं और उन्होंने निर्दोष लोगों के खिलाफ इस दुखद कार्रवाई की निंदा की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मून ने इस घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और रूसी सरकार और लोगों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की है।
रूसी राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव ने मौजूदा हालत पर विचार-विमर्श के लिए क्रेमलिन में सुरक्षा प्रमुखों की आपात बैठक बुलाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications