ओबामा ने मास्को हवाईअड्डे पर हमले की निंदा की
व्हाइट हाउस से जारी एक बयान में ओबामा ने कहा, "मैं दोमोदेदोवो हवाईअड्डे पर रूसी लोगों पर की गई इस उत्तेजक आतंकी कार्रवाई की कड़ी निंदा करता हूं।"
उन्होंने कहा, "मैं निर्दोष लोगों पर हुए इस पूर्वनियोजित हमले के बाद में रूसी नागरिकों के प्रति अमेरिका की ओर से सहानुभूति प्रकट करना चाहता हूं।"
सोमवार को हुए इस विस्फोट में 35 लोग मारे गए और 130 लोग घायल हुए हैं। रूस के राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव ने इस हमले को आतंकी हमला बताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications