अमेरिका ने इसरो, डीआरडीओ को निर्यात नियंत्रण सूची से हटाया

दोनों देशों के बीच उच्च प्रौद्योगिकी व्यापार को बढ़ावा देने और भारत से रणनीतिक सहयोग में वृद्धि के उद्देश्य से इन कम्पनियों को इस सूची से हटाया गया है।

निर्यात नियंत्रण सूची में शामिल होने के कारण रक्षा एवं अंतरिक्ष क्षेत्र की इन कम्पनियों को महत्वपूर्ण और संवेदनशील उपकरण खरीदने के लिए लाइसेंस हासिल करना पड़ता था। इन कम्पनियों में रक्षा शोध एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) भी शामिल हैं।

वर्ष 1998 में भारत में किए गए परमाणु परीक्षणों के बाद यह प्रतिबंध लागू किए गए थे।

वाणिज्य विभाग द्वारा उठाए गए इस कदम को अमेरिकी सरकार ने ओबामा और मनमोहन सिंह द्वारा 8 नवम्बर को घोषित की गई निर्यात नियंत्रण नीति के क्रियान्वयन का पहला कदम बताया है। वाणिज्य मंत्री गैरी लॉक के 6 फरवरी को होने वाले भारत दौरे से पहले यह कदम उठाया गया है।

लॉक ने एक बयान में कहा, "आज उठाया गया कदम भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण पड़ाव है। निर्यात नियंत्रण क्षेत्र में सुधारों से दोनों देशों के बीच उच्च प्रौद्योगिकी व्यापार और सहयोग में वृद्धि होगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+