एकता यात्रा : जम्मू में प्रवेश के बाद रोकी गई (लीड-1)
पंजाब को जम्मू एवं कश्मीर से जोड़ने वाले पुल पर लगाए गए बैरिकेड हटाकर सैकड़ों की संख्या में राज्य में दाखिल होने वाले कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।
यात्रा में शामिल भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने सोशल नेटवर्किं ग साइट ट्विटर पर लिखा, "हमने पुल को पार किया। आगे सड़क अवरुद्ध है। हमें रोक लिया गया है।"
अमृतसर से सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि जम्मू एवं कश्मीर स्थित पुल को जिन लोगों ने पार किया है उनमें वरिष्ठ नेता अरुण जेटली, अनंत कुमार, शांता कुमार और अनुराग ठाकुर शामिल हैं। उन्होंने वहां लगाए गए बैरिकेड और तार को हटा दिया गया।
जम्मू से 90 किलोमीटर दूर स्थित यह पुल माधोपुर को लखनपुर से जोड़ता है।
उल्लेखनीय है कि यात्रा का नेतृत्व करने वाले भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की योजना बुधवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रध्वज फहराने की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications