नई रणनीति बनाएंगी महबूबा
सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि जम्मू में गुरुवार को पार्टी के विधायक दल की बैठक में रणनीति पर फैसला किया जाएगा। पीडीपी की अध्यक्ष और विधायक दल की नेता महबूबा मुफ्ती बैठक की अध्यक्षता करेंगी।
पीडीपी की यह बैठक कई महीनों बाद होने वाली है। पिछली बैठक गत वर्ष अगस्त में हुई थी।
पार्टी के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ नेशनल क्रांफ्रेस और कांग्रेस सरकार के खिलाफ पीडीपी एक अभियान शुरू करने की योजना बना रही है।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा में पीडीपी के 21 सदस्य हैं और सदन में नेशनल क्रांफ्रेंस के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications