आरकॉम हिमाचल में करेगी 3जी सेवा की शुरुआत
कम्पनी के एक अधिकारी सामी बट्ट के मुताबिक 3जी सेवा जिन शहरों में शुरू की जाएगी, वे हैं : शिमला, सोलन, बड्डी, नालागढ़, पांवटा साहिब, मंडी, कुल्लू, पालमपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, डलहौजी, धर्मशाला और ऊना।
उन्होंने कहा कि कम्पनी का 3जी नेटवर्क व्यस्त समय में 28 एमबीपीएस की गति से कार्य कर सकेगा।
कम्पनी ने हाल ही में दिल्ली, मुम्बई, पंजाब और कोलकाता में 3जी सेवा लांच की है।
3जी सेवा से मोबाइल और निजी कम्प्यूटर पर विडियो कॉलिंग, मोबाइल टीवी, विडियो स्ट्रीमिंग और तेजी गति की इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications