राजगढ में दो गुटों में संघर्ष, कई घायल
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को खिलचीपुर थाना क्षेत्र में एक धर्म विशेष का जुलूस निकल रहा था, तभी रास्ता जाम होने को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। विवाद इतना बढा कि दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे से मारपीट शुरू कर दी। दोनों ओर से लाठी डंडों का जमकर इस्तेमाल हुआ। इस मारपीट में कई लोग घायल हो गए।
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक वी.के. शर्मा सहित अन्य अधिकारी खिलचीपुर पहुंच गए हैं। इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications