जम्मू एवं कश्मीर की ओर भाजपा की यात्रा शुरू
कार्यकर्ता पंजाब की तरफ स्थित लखनपुर पुल के दक्षिणी छोर पर एकत्र हुए। राष्ट्रध्वज लिए हुए र्कायकर्ता 'भारत माता की जय' के नारे लगा रहे थे।
यात्रा का नेतृत्व भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने किया। यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज भी शामिल हैं।
यात्रा को रोकने के लिए जम्मू एवं कश्मीर सरकार ने लखनपुर सीमा की तरफ पुल पर बैरिकेड लगा रखा है। सरकार की ओर से वहां लगाए गए बैनर पर लिखा है कि यदि कार्यकर्ता राज्य में प्रवेश करने की कोशिश करते हैं तो उनके साथ सख्ती से पेश आया जाएगा क्योंकि यात्रा के लिए अनुमति नहीं दी गई है।
राज्य के पुलिस महानिदेशक कुलदीप खोडा और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी हेलीकॉप्टर के जरिए पुल नजर बनाए हुए हैं।
जानकार सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने करीब एक घंटे राज्यपाल एन.एन. वोहरा से मुालाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने यात्रा रोकने के लिए अपनी सरकार द्वार उठाए गए कदमों की जानकारी राज्यपाल को दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications