मप्र में बच्चा गोद लेने पर मिलेगा अवकाश

भोपाल, 25 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में अब सरकारी महिला कर्मचारियों को बच्चा गोद लेने पर 67 दिनों का दत्तक गृह अवकाश मिलेगा। यह निर्णय राज्य मंत्रिपरिषद की मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने मंत्रिपरिषद के फैसलों की जानकारी देते हुए संवाददाताओं को बताया कि दत्तक गृह अवकाश के लिए नियमावली में आवश्यक संशोधन किया गया है। इसके मुताबिक दो बच्चों तक यह सुविधा मिलेगी। इसके अलावा राज्य पर्यटन विकास परिषद के गठन को मंजूरी दे दी गई। इस परिषद के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे।

राज्य सरकार ने सिंगरौली में पांच जुलाई 2009 को एक संयंत्र में हुए हादसे में मारे गए 22 श्रमिकों के परिजनों को भूखंड देने का निर्णय लिया है। प्रत्येक श्रमिक के परिजन को 30 गुणा 50 वर्ग फीट का भूखंड दिया जाएगा।

राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री चौहान ने सभी मंत्रियों को गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के बाद पाला प्रभावित खेतों में जाकर जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। मिश्रा ने बताया कि अब तक प्रभावित इलाकों से 590 करोड़ रुपये की मांग की गई है, जिसमें से 154 करोड़ की राशि मंजूर की जा चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+