गणतंत्र दिवस को लेकर बिहार में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक पी़ क़े ठाकुर ने मंगलवार को बताया कि प्रत्येक गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस की तरह इस वर्ष भी बुधवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों, नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये हैं तथा पूरे राज्य में पुलिस को सतर्क कर दिया गया है।
राज्य के संवेदनशील स्थानों सहित राजधानी पटना के सार्वजनिक स्थलों पर भी पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों के राष्ट्रीय तिरंगा फहराने के बहिष्कार को लेकर भी नक्सल प्रभावित इलाकों में सरकारी भवनों के आसपास तथा सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस को गश्त तेज करने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार राज्य में गणतंत्र दिवस के मौके पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले मुख्य समारोह के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं तथा राजधानी में कई संवेदनशील स्थानों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications