'उत्सव के साथ अपराधी जैसा बर्ताव न किया जाय'
बीएचयू में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर एस. के. शर्मा ने आईएएनएस से कहा कि उनका बेटा साल 2007 से अवसाद से गुजर रहा है। इसे देखते हुए उसके साथ तलवार पर हमला करने के आरोप में अपराधियों जैसा बर्ताव न किया जाय।
शर्मा ने कहा कि वह अपने बेटे के बर्ताव से बहुत आश्चर्यचकित हैं। उन्हें यह देखने की जरूरत है कि कहीं उसने (उत्सव) अपनी दवाइयां खानी तो नहीं बंद कर दी थीं।
राजेश तलवार पर हमला करने से पहले उत्सव ने बीते साल आठ फरवरी को रुचिका गिरहोत्रा मामले के आरोपी एस. पी. एस. राठौड़ पर इसी तरह हमला किया था।
गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रघुवीर लाल द्वारा यह कहे जाने पर कि उत्सव मानसिक रोगी नहीं प्रतीत हो रहा है ..इस इस बारे में शर्मा ने कहा कि रघुवीर लाल कोई मेडिकल एक्सपर्ट नहीं हैं। हमारे पास सभी कुछ है, जिससे यह साबित हो जाएगा कि उत्सव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications