जम्मू एवं कश्मीर-पंजाब सीमा के निकट रैली करेगी भाजपा
योजना के मुताबिक पंजाब और जम्मू एवं कश्मीर को अलग कर रहने वाले एक पुल के पास रैली निकालकर भाजपा श्रीनगर में तिरंगा फहराने के अपने दृढ़ संकल्प का संदेश देगी।
जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने सोमवार रात को ही इन तीनों नेताओं को हिरासत में लेकर इन्हें राज्य की सीमा से बाहर पंजाब की सीमा में माधोपुर कस्बे के पास छोड़ दिया था।
जम्मू एवं कश्मीर और पंजाब की सीमा लखनपुर-माधोपुर बैराज के पास हजारों सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। पानी के ट्रकों और दंगा नियंत्रक वाहनों से लैस पुलिस के जवान जम्मू सीमा में भाजपा नेताओं और प्रदर्शनकारियों को घुसने से रोकने के लिए पुरी तरह से मुस्तैद हैं।
लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने सोमवार रात को संवाददाताओं से कहा, "तिरंगा यात्रा रोकने के लिए मैं सरकार को चेतावनी देना चाहती हूं। हम लाल चौक पर तिरंगा जरूर फहराएंगे।"
गौरतलब है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष और सांसद अनुराग ठाकुर इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। यह यात्रा श्रीनगर के लाल चौक पर समाप्त होने वाली है। फिलहाल यह यात्रा माधवपुर से 15 किलोमीटर दूर पठानकोट में रुकी हुई है।
जम्मू एवं कश्मीर सरकार की चेतावनी के बाद भी भाजपा ने 26 जनवरी के दिन श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने का ऐलान किया है। राज्य सरकार का कहना है कि घाटी में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications