शेयर बाजार में गिरावट का रुख (लीड-1)

आरबीआई की तिमाही मौद्रिक समीक्षा जारी होने से पहले बाजार में तेजी का रुख था लेकिन समीक्षा जारी होने के बाद बाजार में बिकवाली का रुख बना। शुरुआती बिकवाली के बाद बाजार में स्थिरता बनी थी लेकिन यह ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी और सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गई।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में 19,227.42 अंक पर खुला। दोपहर 1:45 बजे तक के कारोबार में सेंसेक्स ने 19,340.99 अंक का उच्च और 19,058.52 अंक का निम्न स्तर छुआ। इस समय सेंसेक्स में 90 अंक की गिरावट के साथ 19,061.31 अंक पर कारोबार हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी कारोबार की शुरुआत में 5,763.30 अंक पर खुला। दोपहर 1.45 बजे इसमें 25 अंक की गिरावट के साथ 5,720.10 अंक के स्तर पर कारोबार हुआ।

महंगाई दर में लगातार वृद्धि के चलते बाजार के जानकारों को ब्याज दरों में वृद्धि होने का अनुमान था लेकिन बैंकिंग और एफएमसीजी क्षेत्र के शेयरों में बिकवाली के चलते शेयर बाजार में दबाव बना।

आरबीआई ने रेपो रेट में 25 आधार अंकों की वृद्धि करके इसे 6.5 प्रतिशत निर्धारित की। रिवर्स रेपो दर भी 5.25 प्रतिशत से 25 आधार अंक बढ़कर 5.50 प्रतिशत की गई है। नकद आरक्षित अनुपात और बैंक दर सहित अन्य दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+