काले धन के देश से बाहर जाने पर रोक लगाएगी सरकार : प्रणब
इस बारे में सरकार द्वारा कुछ छिपाने से इंकार करते हुए मुखर्जी ने कहा कि सरकार काले धन पर रोक लगाने के लिए विधायी, कानूनी, कूटनीतिक और सूचना संग्रह के अलग-अलग मोर्चो पर काम कर रही है।
एक संवाददाता सम्मेलन में मुखर्जी ने कहा कि देश से बाहर गए काले धन की कुल राशि का कोई विश्वसनीय अनुमान उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक इस धन की कुल राशि 462 अरब अमेरिकी डॉलर है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को उठाया है और 'टैक्स हैवन' देशों से सूचना संग्रहण के लिए कूटनीतिक प्रयास किए हैं।
विदेशी बैंकों में काला धन जमा करने वाले लोगों के नामों का खुलासा करने के सम्बंध में मुखर्जी ने कहा कि मुकदमा चलने के समय ही ये नाम सामने आएंगे।
मुखर्जी ने कहा कि सरकार ने पिछले 18 महीने में 15 हजार करोड़ रुपये के काले धन का पता लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications