तिरंगा यात्रा को लेकर बिहार में राजनीति गरमाई
राजद के सांसद एवं महामंत्री रामकृपाल यादव ने मंगलवार को आईएएनएस से कहा, "भाजपा इस यात्रा के माध्यम से देश में द्वेष फैलाना चाहती है। भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए ऐसा कर रही है।"
यादव ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह यात्रा में शामिल नेताओं पर कार्रवाई नहीं कर पा रही है।
इधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष महबूब अली कैसर ने कहा कि जब इस यात्रा से देश का विकास नहीं होने वाला है तो फिर इस यात्रा का उद्देश्य क्या है।
राज्य के मुख्यमंत्री एवं जद (यू) के नेता नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा था कि जद (यू) भाजपा की इस यात्रा का समर्थन नहीं करता। उन्होंने कहा, "मैं इस यात्रा के पक्ष में नहीं हूं। इस यात्रा का कोई औचित्य नहीं है। जम्मू एवं कश्मीर की स्थिति बेहद संवेदनशील है और ऐसे समय में यह यात्रा नहीं निकाली जानी चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने 26 जनवरी को श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने की योजना बनाई है जिसे एकता यात्रा का नाम दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications