कला सम्मेलन में शामिल हुईं सोनिया

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित तीन दिवसीय भारतीय कला सम्मेलन ने एक लाख कला प्रेमियों को आकर्षित किया। इन सभी के बीच संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी उपस्थित होकर अपने कला प्रेम का परिचय दिया।

रविवार को दोपहर बाद सम्मेलन में मौजूद रहे एक दर्शक ने कहा, "सम्मेलन सुव्यवस्थित था। सुरक्षाकर्मी वहां मौजूद थे, लेकिन सोनिया गांधी की उपस्थिति के कारण कोई शोरगुल नहीं हुआ। उन्होंने बिना किसी ताम-झाम के हम लोगों के साथ ही प्रदर्शनी देखी।"

हर किसी का हालांकि बेहतर अनुभव नहीं रहा, क्योंकि सोनिया के पहुंचने के कारण टिकट की बिक्री तय समय से पहले ही बंद कर दी गई।

एक अन्य दर्शक अस्मिता डे ने कहा, "सम्मेलन की वेबसाइट पर कहा गया था कि टिकट की बिक्री रविवार को शाम चार बजे तक होगी और पांच बजे तक प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, लेकिन जब मैं प्रगति मैदान में पहुंची तो अलग ही नजरा देखने को मिला।"

उल्लेखनीय है कि कला सम्मेलन शुक्रवार को शुरू हुआ था। इसमें 20 देशों की भागीदारी के कारण इस बार गैलरियों की संख्या 54 से बढ़ाकर 84 कर दी गई। विदेशी गैलरियों की संख्या को 17 से बढ़ाकर इस बार 34 किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+