कलमाडी व भनोट बर्खास्त, आयोजन समिति जरनैल के हवाले (राउंडअप)

नई दिल्ली/रांची, 24 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष राष्ट्रमंडल खेल आयोजन में भारी वित्तीय अनियमिताओं के आरोपों को देखते हुए सोमवार को आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी एवं उनके सहयोगी ललित भनोट को बर्खास्त कर दिया।

यह कदम इसलिए उठया गया, क्योंकि भ्रष्टाचार एवं अनियतिताओं के आरोपों की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जांच में निष्पक्षता को लेकर चिंता प्रकट की थी।

उधर कलमाडी ने रांची में कहा है कि वह जांच के लिए तैयार हैं और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।

केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री अजय माकन ने कहा कि आयोजन समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जरनैल सिंह अब कलमाडी की जगह अध्यक्ष का प्रभार संभालेंगे।

माकन ने एक बयान में कहा, "केंद्र सरकार ने आज (सोमवार) कलमाडी और भनोट को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्णय लिया।"

उन्होंने कहा, "दोनों को हटाने का निर्णय चल रही सीबीआई जांच के कारण लिया गया। सीबीआई राष्ट्रमंडल खेल आयोजित करने वाले संगठन में भ्रष्टाचार एवं अनियतिताओं के आरोपों की जांच कर रहा है। उसने जांच में निष्पक्षता को लेकर चिंता प्रकट की थी। इसलिए निष्पक्ष एवं निर्बाध जांच को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया।"

माकन ने कहा, "कलमाडी को जरनैल सिह को कार्यभार सौंपने का निर्देश दिया गया है। सिंह आयोजन समिति के कार्यकारी मंडल के सदस्य भी हैं।"

कलमाडी और भनोट को पिछले वर्ष तीन से 14 अक्टूबर तक राष्ट्रमंडल खेल आयोजन के तीन माह बाद भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण हटाया गया है।

माकन ने कहा, "सीबीआई ने सरकार से कलमाडी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था। उसने कहा था कि कलमाडी और उनके सहयोगी गवाह को भयभीत कर रहे हैं और जांच में हस्तक्षेप कर रहे हैं। सीबीआई के अनुरोध पर हमने वैधानिक की मांग की। और आज सुबह महान्यायवादी ने हमें वैधानिक सलाह दी। इसके बाद हमने यह कदम उठाया।"

ज्ञात हो कि सीबीआई ने कैबिनेट सचिव के.एम. चंद्रशेखर से कहा था कि कलमाडी और भनोट को हटाया जाना चाहिए, क्योंकि उनके पद पर बने रहने से जांच में अड़चन आ रही है।

उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने राष्ट्रमंडल खेल आयोजन में कोष के दुरुपयोग सम्बंधी मामलों में तीन प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (एफआरआई) दर्ज की थी।

वहीं कलमाडी ने अपनी बर्खास्तगी के बारे में टिप्पणी करने से इंकार कर दिया और कहा कि वह जांच एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहे हैं।

12 फरवरी से आयोजित होने वाले 34वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा लेने रांची पहुंचे कलमाडी ने कहा, "मुझे बर्खास्तगी के बारे में पता नहीं है। मैं जांच का सामना करने को तैयार हूं और मैं जांच एजेंसियों का सहयोग कर रहा हूं।"

यह पूछे जाने पर कि क्या वह आईओए अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे, कलमाडी ने कहा, "आईओए एक स्वायत्त संस्था है और मैं अध्यक्ष पद नहीं छोड़ रहा हूं।"

कलमाडी ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री सुबोध कांत सहाय और अधिकारियों के साथ होटवार में बनाए गए खेल गांव का दौरा किया। यहां राष्ट्रीय खेल का आयोजन 12 से 26 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। कलमाडी ने खेलों की तैयारियों के बारे में मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से भी चर्चा की।

आईओए अध्यक्ष ने बुनियादी ढांचा और तैयारियों की सराहना की। बुनियादी ढांचे को पूरा करने के लिए समय सीमा 31 जनवरी से बढ़ाकर छह फरवरी कर दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+