हर मामले में पिछड़ रहा मप्र : पायलट
इंदौर, 24 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री सचिन पायलट ने सोमवार को कहा कि मध्य प्रदेश का हर मामले में बुरा हाल है, यह खुलासा आंकड़े कर रहे हैं।
इंदौर के दौरे पर आए पायलट ने संवाददाताओं से कहा कि आंकड़े बताते हैं कि मध्य प्रदेश हर मामले में लगातार पिछड़ता जा रहा है। चाहे वह निवेश का मामला हो, मातृ मृत्यु दर, बाल मृत्यु दर या महिलाओं पर अत्याचार का मामला। कुपोषण के मामले में तो यह प्रदेश देश में सबसे अव्वल है।
उन्होंने कहा, "आंकड़े बताते हैं कि दलितों व जनजातियों पर अत्याचार के मामले बढ़े हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस दिशा में भी ध्यान देना चाहिए।"
पायलट ने इससे पहले जनजातीय बहुल एवं दूरस्थ इलाकों में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए आठ डाकघरों को 'प्रोजेक्ट एरो' से जोड़ने की शुरुआत की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications