मास्को हवाई अड्डे पर आत्मघाती विस्फोट, 31 मरे (लीड-2)
समाचार एजेंसी इतर तास के मुताबिक परिवहन जांच विभाग ने हवाई अड्डे के आगमन टर्मिनल पर लगेज रिक्लेम जोन में विस्फोट होने की पुष्टि की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने परिवहन जांच विभाग की तातन्या मोरोजोवा के हवाले से बताया कि विस्फोट हवाई अड्डे के आगमन कक्ष में हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हवाई अड्डे पर काफी धुआं देखा गया और आगमन द्वार को बंद कर दिया गया। धुआं की वजह से अधिकारियों को मृतकों की संख्या का सही पता नहीं चल पा रहा था।
समाचार एजेंसी इंटरफैक्स के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट को आत्मघाती हमलावरों ने अंजाम दिया।
घायलों को नजदीकी चार अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 130 घायलों में 20 की हालत गंभीर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications