देशभर में 17 करोड़ बच्चों को दी गई पोलियोरोधी खुराक (लीड-1)
इसके अलावा बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान और गुजरात में भी पोलियो उन्मूलन के लिए छह विशेष अभियान चलाए गए हैं।
राजस्थान में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के अंतर्गत पांच वर्ष तक की आयु के 65 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई। इसके लिए 49 हजार 537 केंद्र बनाए गए थे।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ए.ए. खान ने पांच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को सोमवार एवं मंगलवार को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पांच वर्ष की आयु के बच्चों की अनुमानित संख्या एक करोड़ 12 लाख है।
खान ने बताया कि प्रदेश के बाहर से आने वाले समस्त बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने के लिए रेल्वे स्टेशनों व बस स्टेशनों पर समुचित व्यवस्थाया की गई है। कच्ची बस्तियों, फुटपाथ, ईंट के भट्ठों, निर्माण क्षेत्रों, औद्योगिक क्षेत्रों इत्यादि में रहने वाले बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने के लिए भी अलग से पोलियो दल गठित किए गए हैं।
राज्य के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव बी.एन.शर्मा ने बताया कि सोमवार एवं मंगलवार को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 78 हजार 204 दल गठित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पांच वर्ष तक की आयु के शेष बच्चों को पोलियो की खुराक घर-घर जाकर पिलाई जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications