मुखर्जी बताएंगे काले धन पर सरकार का रुख

वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि मुखर्जी मंगलवार दोपहर काले धन को वापस लाने की विस्तृत योजना बताएंगे।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पिछले सप्ताह मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ इस बारे में चर्चा की थी। इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार से पूछा था कि वह उन लोगों के नाम क्यों नहीं बताना चाहती है, जिन्होंने विदेश में 1500 अरब डॉलर जमा कर रखे हैं।

वरिष्ठ वकील रामजेठमलानी ने अदालत में गुहार लगाई थी कि वह केंद्र सरकार को उन खबरों पर कदम उठाने का निर्देश दे, जिसमें कहा गया था कि जर्मनी सरकार भारत को उन लोगों के नाम बताना चाहती है, जिन्होंने वहां के बैंकों में काले धन जमा कर रखे हैं।

भारत ने विभिन्न देशों के साथ कर समझौतों पर दोबारा बात करना शुरू कर दिया है, ताकि विदेशों में कम कर लगाने वाले देशों में जमा भारतीय धन को भारत लाया जा सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+