मप्र के लोगों को ठंड से राहत (लीड-1)
भोपाल, 24 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में शीत लहर का असर अब कम हो चला है। इसी के चलते लोगों को ठंड से राहत मिली है। अच्छी धूप निकलने के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।
मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के मुताबिक हवाओं के रुख में बदलाव के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में वृद्धि हुई है। प्रदेश के दतिया व रीवा में सोमवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ग्वालियर को छोड़कर प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर व जबलपुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने के साथ धूप के तेवर तीखे होंगे। रात में हालांकि सर्दी बरकरार रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications