गडकरी ने सरकार के रुख को दमनकारी बताया
बीजिंग, 24 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की 'राष्ट्रीय एकता यात्रा' को रोकने की कोशिशों को केंद्र व राज्य सरकार की दमनकारी नीति करार देते हुए इसकी कड़ी भर्त्सना की है।
चीन की यात्रा पर आए गडकरी ने सोमवार को भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग ठाकुर से फोन पर बातचीत की और यात्रा के दौरान आए व्यवधानों पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने अब तक इसके शांतिपूर्ण संचालन के लिए उन्हें बधाई दी।
गडकरी ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा, "संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के शासन में अलगाववादियों के साथ शाही रवैया अपनाया जा रहा है और राष्ट्रवादियों को रोका जा रहा है, जब वे लाल चौक पर तिरंगा फहराना चाहते हैं।"
उन्होंने कहा कि सरकार ने राष्ट्रवादियों के खिलाफ जो दमन का रवैया अपनाया है वह उसकी निंदा करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications