आईडिया सेलुलर का शुद्ध लाभ 243.05 करोड़ रुपये
पिछले साल की समान अवधि में कम्पनी को 170.11 करोड़ रुपये शुद्ध लाभ हुआ था।
वर्तमान शुद्ध लाभ की हालांकि पिछले साल के आंकड़ों के साथ तुलना नहीं की जा सकती है, क्योंकि एक मार्च 2010 को कम्पनी में स्पाइस कम्युनिकेशन का विलय हो गया, जिसके साथ पहले कम्पनी की साझेदारी थी।
आलोच्य तिमाही में कम्पनी को 3,955.61 करोड़ रुपये की कुल आय हुई।
सोमवार को बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में कम्पनी के शेयर 1.02 फीसदी की तेजी के साथ 69.30 रुपये पर बंद हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications