भाजपा की यात्रा राजनीतिक अवसरवादिता का गलत प्रदर्शन : कांग्रेस

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीनगर में तिरंगा फहराने के मकसद से राष्ट्रीय एकता यात्रा पर निकली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस ने कहा है कि उसे बेंगलुरू के लिए यात्रा निकालनी चाहिए जहां की सरकार कानून के मुताबिक नहीं चल रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "यात्रा के नाम पर यह भाजपा का राजनीतिक अवसरवादिता का गलत प्रदर्शन है।"

उन्होंने कहा, "क्या श्रीनगर भारत का अभिन्न अंग नहीं है। क्या जम्मू एवं कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है। क्या जरूरत है वहां तिरंगा फहराने की। यह मुजफ्फराबाद नहीं है, जहां तिरंगा फहराने की जरूरत है।"

तिवारी ने कहा कि भाजपा को अपनी इस यात्रा का समापन बेंगलुरू में करना चाहिए था, जहां भाजपा की अपनी सरकार है और कानून के मुताबिक काम नहीं कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+