एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत
जानकारी के अनुसार कोड़ा नरसिंहपुर गांव निवासी अमर सिंह (45) और तीन बेटियां व एक बेटे ( 6 से 15) की सोमवार को अपने घर में कथित रूप से चाय पीने के बाद मौत हो गई।
बदायूं के पुलिस उपाधीक्षक राधेश्याम कौल ने संवाददाताओं को बताया कि पांचों की हालत घर में बनी चाय पीने के बाद बिगड़ी। चाय सिंह की पत्नी सुनीता ने बनाई थी, हालांकि चाय बनने के बाद उसमें से अजीब तरह की गंध आई, जिसके बाद उन्होंने सभी को चाय पीने से मना किया था। इसलिए सुनीता ने चाय नहीं पी थी।
कौल ने बताया कि अपनी पत्नी की बात न मानते हुए सिंह ने खुद चाय पी और अपनी तीनों बेटियोंे और एक बेटे को पीने को कहा। कुछ समय बाद सभी को उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद ग्रामीण उन्हें अस्पताल ले गए।
पुलिस के मुताबिक दो बच्चों की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
कौल ने कहा कि प्रथम दृष्टया चाय में गड़बड़ी प्रतीत हो रही है। संभव है कि यह फूड प्वॉयजनिंग का मामला हो या फिर चाय में जहर मिलाया गया हो। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला में जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आ सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications