भीमसेन जोशी ने शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयां दीं : शिवराज
भोपाल, 24 जनवरी (आईएएनएस)। हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के गायक पंडित भीमसेन जोशी के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि जोशी ने अपनी सच्ची साधना से शास्त्रीय संगीत को नई उंचाइयां दीं।
चौहान ने कहा, "देश ने कला एवं संस्कृति क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्तित्व को खो दिया है। जोशी के सान्निध्य और मार्गदर्शन में देश की एक पूरी पीढ़ी शास्त्रीय संगीत व गायन से दीक्षित तथा संस्कारित हुई है। वह महान कलाकार के साथ सरल एवं सहज व्यक्तित्व के धनी थे। प्रदेश सरकार ने उन्हें कालिदास सम्मान से सम्मानित किया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications