विवाद में भाई की गोली मारकर हत्या

बांदा, 24 जनवरी, 24 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद के अतर्रा कस्बे में रविवार की रात एक विवाद में बड़े भाई ने छोटे की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कथित आरोपी को हिरासत में ले लिया है। परिजनों ने हालांकि इसे आत्महत्या बताया है।

बांदा जनपद के अतर्रा कस्बे के कृष्णा नगर के ओरन रोड में रविवार रात दो सगे भाइयों के बीच पैसे के लेन-देन के कारण गहरा विवाद हो गया। लोगों का कहना है कि बड़े भाई तेजप्रकाश ने पिता की लाइसेंसी एकनाली बंदूक से गोली मार दी, जिससे ओमप्रकाश उर्फ छोटू की मौके पर ही मौत हो गई।

अतर्रा के अंचलाधिकारी (सीओ) डी.एस. मर्छाल ने बताया, "घटना संदिग्ध प्रतीत होती है, थाना पुलिस ने बड़े भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।" मृत युवक की मां शांति देवी ने पुलिस को दी सूचना में बेटे द्वारा आत्महत्या करने की बात कही है। युवक के पिता सोहनलाल उरई की पुलिस लाइन में सिपाही के पद पर तैनात हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+