छत्तीसगढ़ में पत्रकार की गोली मारकर हत्या
पुलिस ने बताया कि जिले के छुरा इलाके में रविवार देर रात हिन्दी समाचार पत्र 'नई दुनिया' में काम करने वाले पत्रकार उमेश राजपूत की हत्या कर दी गई।
पुलिस ने बताया कि नकाबपोश हमलावर मोटरसाइकिल से आए और 32 वर्षीय पत्रकार राजपूत के ऊपर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
छुरा पुलिस थाने के प्रभारी पी. एल. उइके ने आईएएनएस को बताया, "हत्यारों ने घटना स्थल पर एक पर्ची छोड़ी है जिसमें एक खबर के बारे में जिक्र किया गया है। ऐसा लग रहा है कि हत्यारे राजपूत के खबर लिखने को लेकर नाराज थे लेकिन हम मामले की अन्य पहलुओं से भी छानबीन कर रहे हैं।"
इसके पहले भी बिलासपुर शहर में एक 35 वर्षीय पत्रकार सुशील पाठक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications